You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अगले माह मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास : बोले योगी

width="500"

बलिया में सीएम योगी खुद रखेंगे मेडिकल कॉलेज की आधारशिला
रोशन जायसवाल,
बलिया।
बलिया के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास को लेकर बड़ा ऐलान किया है। शनिवार को सहतवार क्षेत्र के पकहां गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले माह बलिया में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की ओर इशारा करते हुए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया। बलिया में मेडिकल कॉलेज की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। अब शासन स्तर से इसकी स्वीकृति के बाद शिलान्यास का रास्ता साफ हो गया है।


मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 437 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि भृगु मुनि के नाम पर रखा जाना है।


मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद बलिया में मेडिकल कॉलेज का सपना साकार होने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। अब जिलेवासियों की नजर अगले माह होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम पर है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *