You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी

width="500"

बलिया। जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्रभातफेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने बच्चों का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की। देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
प्रभातफेरी के विद्यालय परिसर में पहुंचने के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका मौर्य सहित अंजनी राय, संजय कुमार, अनिल कुमार, ममता देवी, अरविंद कुमार, आनंद कुमार गुप्ता, सत्येंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *