You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : एनसीसी तिराहा-बांसडीह मार्ग होगा 10 मीटर चौड़ा, 59.36 करोड़ से बदलेगी सड़क की सूरत

width="500"

बलिया। एनसीसी तिराहा से बांसडीह तक करीब 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए दो ठेकेदारों को पीडब्ल्यूडी ने जिम्मेदारी दी है। यह परियोजना परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की है। इस परियोजना में 59.36 करोड़ रुपया खर्च किया जायेगा। मई माह से निर्माण कार्य शुरू है, जो दिसंबर तक पूरा होगा। पहले से यह सड़क सात मीटर चौड़ी है। सड़क को दोनो तरफ से डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा किया जा रहा है। ऐसे में अब यह सड़क 10 मीटर चौड़ी हो जायेगी। सड़क पर पानी न लगे, इसे लेकर दोनो तरफ नाला निर्माण भी होगा। एक तरफ से नाला निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।


ठेकेदार राजाराम सिंह ने बताया कि रामदहिनपुरम कालोनी गेट के सामने डा. डी राय के हास्पिटल से नाला निर्माण होते हुए शंकरपुर होकर छोड़हर मंदिर मार्ग स्थित कटहल नाला में जाकर मिलेगा। ठीक इसी तरह से दूसरे तरफ पूर्व विधायक मंजू सिंह का आवास होते हुए नाला शंकरपुर पहुंचेगा। वैसे, यह सड़क पार्किंग होटल से शुरू हो रही है। इसके पहले एनसीसी तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण एवं नाला का निर्माण हो चुका है।

एनसीसी तिराहा पर नाला ऊंचा होने के कारण श्रीराम बिहार कालोनी, रामदहिनपुरम कालोनी, तिखमपुर क्षेत्र के लोगों के घरों एवं बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। अब इंजीनियर ने डा. डी राय के हास्पिटल से नाला को नीचे करते हुए शंकरपुर तक डिजाइन किया है। इसके माध्यम से अब पानी सड़क पर नहीं लगकर कटहल नाला में गिरेगा। नाला की गहराई एक से तीन मीटर तक होगी।

10 कालोनियों के लोगों को मिलेगी राहत
बलिया। करीब 10 कालोनियों के लोगों के घरों का पानी सीधे नाला से होकर कटहल नाला में गिरेगा। जानकारी के अनुसार सड़क चौड़ीकरण के साथ ही दोनो तरफ नाला का निर्माण भी हो रहा है। इसके माध्यम से करीब 10 कालोनियों के लोगों के घरों का पानी पालीटेक्निक चौराहा से होकर कृषि मंडी गेट होते हुए पार्किंग होटल होकर शंकरपुर पहुंचेगा। ऐसे में श्रीराम बिहार कालोनी, विवेकानंद कालोनी, रामदहिनपुरम कालोनी, शिव शक्ति कालोनी, टकरसन आदि को बड़ी राहत मिलेगी।

लोगों को आवागमन में होगी सुविधा: दयाशंकर सिंह
बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के साथ ही नाला निर्माण हो रहा है। इससे एनसीसी तिराहा से लेकर टकरसन तक सड़क पर जल जमाव से से लोगों को राहत मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र विकसित होगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। साथ ही भगवती मंदिर शंकरपुर, छोड़हर होते हुए हनुमानगंज-सिकंदरपुर मार्ग भी जुड़ेगा। इसे देखते हुए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। यही सड़क बांसडीह रोड होते हुए बांसडीह कचहरी तक जायेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *