You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : संगठन के लिए संगठित होकर करें कार्य, तभी बनेगी सरकार : बोले कुमार आशीष

width="500"

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की बैठकें
बलिया।
जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के सभागार में जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में संगठन सृजन कार्यक्रम की बैठक हुई। मुख्य अतिथि एआईसीसी प्रभारी कुमार आशीष ने कहा कि आज संगठन के बल पर हम प्रदेश की सत्ता में हम वापस आ सकते हैं। आज पार्टी की मजबूत दावेदारी के लिए संगठन के लिए संगठित होकर मजबूत तरीके से काम करना होगा और जो लोग संगठन के लिए समय नहीं दे रहें हैं चाहें वो कितने भी बड़े पद पर हों उनसे हाथ जोड़ लेना चाहिए।


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उमाशंकर पाठक ने कहा कि हम बांसडीह बेल्थररोड विधानसभा शत् प्रतिशत बूथ तैयार है और बाकी विधानसभा में बूथ तैयार का काम बहुत तीव्र गति से तैयार हों रहा है। श्री पाठक ने बताया कि संगठन सृजन कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए दुबहड़ ब्लाक की बैठक भी आयोजित की गई हैं। पूर्व विधायक सुधीर राय ने कार्यकर्ताओं से इस सात महीने के समय को चुनौती के रूप में लेऩे के लिए कहा। संगठन सृजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, आनंद राय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, जैनेन्द पाण्डेय मिंटू, जनार्दन उपाध्याय, उषा सिंह, अवनीश चन्द पांडेय, रूपेश चौबे, सागर सिंह, मसूद अंसारी, अबुल फैज, राहुल, राजनारायण उपाध्याय, आरिफ खान, राजेंद्र प्रसाद, मदन यादव, हीरा राम, राजेंद्र सिंह, खजांची राय, अमरनाथ राम, कोकील राम, अखिलेश कन्नौजिया, सरतेज बहादुर सिंह, संग्राम तिवारी, वीर बहादुर सिंह, अजीत मिश्रा, अभिजीत तिवारी सत्यम, महाप्रसाद चौबे, बलवंत चौहान, बबलू शर्मा, विनोद सिंह, अनिल पाण्डेय, पारस वर्मा, प्रताप जायसवाल, रवि उपाध्याय, महान उपाध्याय, साहब अहमद, लल्लन प्रसाद, अजनी राम, गिरीश कांत गांधी, अमित उपाध्याय, राकेश चौहान, हृदय नंद पाण्डेय, शिव नारायण, संतोष कुमार राय आदि मौजूद रहे। संचालन सिद्धनाथ तिवारी ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *