You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : उधार के 38 हजार रुपये मांगने पर युवक की पिटाई, हालत गंभीर

width="500"

बलिया। गौवापार बाजार में उधार के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो बुधवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया। मारपीट में घायल युवक को मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
गौवापार बाजार निवासी विजय कुमार (35) पुत्र हरखचंद के अनुसार, गांव के प्रमोद गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता और दीपक गुप्ता (तीनों पुत्र भुवाल गुप्ता) ने करीब तीन वर्ष पहले 38 हजार रुपये का कोल्डड्रिंक उधार लिया था। विजय का आरोप है कि कई बार रुपये मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।


मंगलवार को विजय ने दोबारा बकाया रुपये मांगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद विपक्षियों ने विजय पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे उपचार के लिए मऊ के अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बुधवार रात सामने आए वीडियो में बीच सड़क पर कई लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक युवक के सिर पर डंडा लगने के बाद सड़क पर गिरने का दृश्य भी नजर आ रहा है। कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *