
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जी भारतीय राजनीति के ऐसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा को सदैव सर्वाेपरि रखा।
वहीं पुष्प अर्पित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उनका सादा जीवन, स्पष्ट विचार और गरीबों, किसानों तथा वंचित वर्गों के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है। उनकी सेवाओं को देश सदैव कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करेगा।

