You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : हत्या व आत्महत्या के पेंच में उलझी समीर पटेल की मौत

width="500"

बलिया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नाबालिग समीर पटेल की मौत अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने समीर पटेल के पिता संजय किशोर पटेल की तहरीर पर चितबड़ागांव थाना पुलिस ने छह लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पुलिस ने इस मामले में तेज प्रकाश गुप्ता, शिवम गुप्ता, अभिषेक, अजय पटेल, अतुल वर्मा और वेदप्रकाश गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार छह जुलाई सोमवार की शाम किशोर समीर पटेल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। इसकी जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाने लगे। जबकि पुलिस प्रारंभिक तौर पर मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है इस बीच घटना से पहले फोन पर दी गई कथित धमकी का ऑडियो सामने आने के बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
मृतक के पिता संजय किशोर का आरोप है कि उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ चितबड़ागांव गया था। इसी दौरान दोपहर करीब 2ः30 बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। परिजनों का आरोप है कि समीर के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव रेलवे पटरी पर फेंक दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों का कहना है कि सामने आए कथित धमकी भरे ऑडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *