You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : थाने से फरार हुआ इनामिया बदमाश, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

width="500"

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में शुक्रवार को उत्पात मचा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पीआरबी पुलिस ने पकड़कर सुखपुरा थाने के सुपुर्द किया। हालांकि कुछ ही देर बाद वह थाना परिसर से पीछे के रास्ते से फरार हो गया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार हुआ व्यक्ति कोतवाली क्षेत्र का इनामी अपराधी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वह देवकली गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर पीआरबी मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर सुखपुरा थाने को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाने में लाने के कुछ समय बाद ही उक्त व्यक्ति मौका पाकर पीछे के रास्ते से निकल भागा। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।


वहीं, इस मामले में सुखपुरा थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि संबंधित व्यक्ति अत्यधिक शराब के नशे में था, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। हालांकि यदि वास्तव में उसे छोड़ दिया गया था, तो उसके फरार होने की चर्चा और पुलिस सूत्रों द्वारा उसे इनामी अपराधी बताए जाने की बात कई सवाल खड़े करती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *