You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पटाखा छोड़ने को लेकर बारातियों-घरातियों में बवाल, मारपीट में दूल्हे के भाई का सिर फटा; बाद में समझौता

width="500"

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र की कोरंटाडीह पुलिस चौकी अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में शुक्रवार रात शादी समारोह के दौरान पटाखा छोड़ने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट और ईंट-पत्थर चलने से आठ लोग घायल हो गए। भोर में दोबारा हुए विवाद में दूल्हे के भाई का सिर फट गया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी पहुंचकर आपसी सहमति से समझौता कर लिया।


जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर निवासी सुरेश चौधरी के यहां बिहार के बक्सर जिले के रामजियावन गंज से बारात आई थी। द्वारपूजा के लिए जाते समय बाराती रास्ते में पटाखे छोड़ रहे थे। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने रास्ते में पटाखे छोड़ने से मना करते हुए दरवाजे पर आतिशबाजी करने की बात कही। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले, जिससे दोनों पक्षों के करीब आठ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मारपीट में दूल्हे के भाई छोटक कुमार (पुत्र बलिराम चौधरी), निवासी रामजियावन गंज, बक्सर का सिर फट गया। वहीं, दूल्हे के रिश्तेदार मंटू कुमार (पुत्र खीरालाल चौधरी), निवासी मुकुंदपुर, थाना सिमरी, बक्सर भी घायल हो गए।


शनिवार सुबह दूल्हा और लड़का पक्ष के लोग कोरंटाडीह पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी अश्वनी मिश्रा को घटना की जानकारी दी। इसके बाद लड़की पक्ष भी चौकी पहुंच गया। ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर लिया। नरहीं थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि बाराती और घराती के बीच विवाद हुआ था, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से समझौता कर लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *