You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : तैयारियां पूरी, पंडित प्रदीप मिश्रा नौ को आएंगे

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित बाबा बालखंडी नाथ मंदिर के सामने स्थित फुलवरिया/दिउली में नौ जून को शिव महापुराण कथा में पंडित प्रदीप मिश्रा आ रहे है। वहीं एक बजे से लेकर चार बजे तक कथा करेंगे। करीब एक लाख भक्तों की बैठने की व्यवस्था जर्मन हैंगर पंडाल में किया गया है। कुलर और पंखे लगाए गए है। लोगों के बैठने के लिए सोफा, कुर्सी व गद्दा लगाए गए है। इसमें भक्तों के आने जाने के लिए सात द्वार बनाया गया है।

विशाल भोजशाला बनाया जा रहा है। इसमें रोज 70 से 80 हजार लोग भोजन करेंगे तथा मंच के लिए 80 बाई 40 का सुंदर मंच बनाया जा रहा है और मंच को मंदिर स्वरूप का आकार दिया जा रहा है। बड़े बड़े एलईडी लगाए जा रहे है जिस पर सीधा प्रसारण होगा। पार्किंग की भी उत्तम व्यवस्था की गई है। कथा आयोजन को सफल बनाने के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की टीम तत्पर है। धर्मेंद्र सिंह भी पंडाल का निरीक्षण करते हुए देखे जा रहे है।

दो दिन पहले से ही पहुंचने लगे श्रद्धालु
आयोजन के दो दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। बिहार, पटना, आरा, छपरा, बक्सर, लखनऊ, बनारस, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ आदि जनपदों से लोगों का आवागमन शुरू हो गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *