
आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागर में कानून व्यवस्था वं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। आजमगढ़ के साथ मऊ और बलिया के अधिकारियों की मौजूदगी में मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा करन वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
मंडलायुक्त ने बताया कि मंडल के तीनों जनपदों के सभी टोल प्लाजों पर देशभक्ति गानों के साथ सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी सहित लू, व्रजपात आदि से बचाव हेतु प्रसार प्रचार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंन स्कूली वाहनों, बसों के फिटनेस जांच की गंभीरता से लते हुए मंडल के सभी एआरटीओ की शत प्रतिशत फिटनेस सुनिश्चित करने पर बल दिया। कहा कि पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर नीलगाय वाले प्रभावित स्थलों पर सचेतक बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें।
कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त न सख्त निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओं, कब्जाधारकों पर तत्काल विधिक कार्रवाई कर कब्जा मुक्त करवाएं। बैठक में जिलाधिकारी मऊ आनंद वर्धन, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ परीक्षित खटाना, मुख्य विकास अधिकारी मऊ विवेक कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी बलिया ओजस्वी राज आदि मौजूद रहे।

