You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मनाई गई महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

width="500"

बलिया। महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की एक कुशल, न्यायप्रिय और लोकप्रिय आदर्श शासक एवं राजनीतिक प्रशासक रही हैं, जिन्होंने देश में बिना किसी आन्तरिक टकराव या जातीय अथवा साम्प्रदायिक विभेद के भारतीय संस्कृति एवं उसके गौरव के पुनरुत्थान लिये काम किया था। वह एक लोककल्याणकारी शासक थीं, जिन्होंने अपने राजकोष का अधिकतम संभव सदुपयोग जनहित के कार्यों और धर्म कार्य के लिये किया।

दरअसल वह अपने को शासक नहीं, ईश्वर की सेविका मानती थीं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनकल्याण के लिये समर्पित कर दिया। इस मौके पर सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय, टीएन मिश्रा, अनुपमा सिंह, जैनेन्द्र पांडेय, रूपेश चौबे, अबुल फैज,़ बिजेंद्र पाण्डेय मुखिया, मणीनाथ तिवारी, अनुभव तिवारी गोलू, अरुण श्रीवास्तव, विनोद सिंह, अमरनाथ रौनिवार, यश मिश्रा बंटी, राहुल चौबे, बलवंत चौहान, सोनु चौबे आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *