You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में 32 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू, पंजीकृत है 13,900 अभ्यर्थी

width="500"

बलिया। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 रविवार को जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा में कुल 13,900 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।


सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को थ्री-लेयर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा परीक्षा की निगरानी के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टीडी कॉलेज, कुंवर सिंह कॉलेज समेत सभी 32 केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्येक 24 परीक्षार्थियों पर एक सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है।


परीक्षार्थियों के बैग, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कराने की भी व्यवस्था केंद्रों पर की गई थी। अभ्यर्थियों ने परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अपने सामान निर्धारित स्थानों पर जमा किए।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई, जबकि द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *