You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सकारात्मक संवाद संगठन को मजबूत बनाने का माध्यम : बोले आनंद दूबे

width="500"

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में विभिन्न विषयों पर चर्चा
बलिया।
भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। प्रशिक्षण सत्रों में पार्टी की विचारधारा, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, सरकार की योजनाओं तथा संगठनात्मक कार्यपद्घति पर वक्ताओं ने विस्तार से मार्गदर्शन दिया।


चतुर्थ सत्र में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दूबे ने मीडिया प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में सकारात्मक संवाद और प्रभावी प्रस्तुति संगठन को मजबूत बनाने का माध्यम है। वहीं, सौरभ ने सोशल मीडिया एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। पंचम सत्र में साकेत सिंह सोनू एवं डा. धर्मेंद्र सिंह ने व्यवहारिक प्रशिक्षण पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक कार्यों में अनुशासन, समन्वय और व्यवहार कुशलता की आवश्यकता बताई। सप्तम सत्र में भाजपा गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने भाजपा के इतिहास एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि और संघर्षों की जानकारी दी।

गरीब कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा
बलिया। अष्टम सत्र में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गरीब कल्याण योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है। नवम सत्र में देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने वर्तमान चुनौतियों एवं नैरेटिव के विषय पर विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सजग रहने का संदेश दिया। दशम सत्र में हरिचरण कुशवाहा ने विचार परिवार के विस्तार एवं संगठन की वैचारिक एकजुटता पर चर्चा की।

कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन
बलिया। अंतिम एवं ग्यारहवें सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनुप गुप्ता ने कार्यपद्घति विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्टÑ सेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। संगठन की सफलता का आधार बूथ स्तर तक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता होते हैं।

प्रशिक्षण महा अभियान में इनकी रही उपस्थिति
बलिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, पूर्व मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, सुरेन्द्र सिंह, विनोद शंकर दूवे, बाल्मीकि त्रिपाठी, सुनीता श्रीवास्तव, शेषनाथ आचार्य, छट्ठू राम, जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, अमरजीत सिंह, संतलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *