Asarfi

Ballia : बैरिया की राजनीति में हलचल! मंत्री दयाशंकर बोले- मंटनजी आगे बढ़िए, जनता आपके साथ है

width="500"

बलिया। बैरिया नगर पंचायत द्वारा एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्निर्मित वातानुकूलित कंपोजिट विद्यालय भवन का लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में मंत्री का एक बयान अब क्षेत्र की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।
सभा को संबोधित करते हुए दयाशंकर सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा ‘मंटन’ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मंटन वर्मा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करा रहे हैं, उससे जनता उन्हें पसंद कर रही है। मंत्री ने कहा, “बैरिया विधानसभा का भविष्य तय होने वाला है। मंटनजी आप आगे बढ़िए, जनता आपके साथ है। जनता के प्यार को स्वीकार कीजिए, हम लोग चट्टान की तरह आपके साथ खड़े हैं।


मंत्री के इस बयान के बाद बैरिया की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने मंच पर मौजूद राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र का उल्लेख करते हुए कहा कि “जिस मंच पर इतने वरिष्ठ नेता मौजूद हों, इससे बड़ा आशीर्वाद और क्या हो सकता है।”
दयाशंकर सिंह ने कहा कि मंटन वर्मा द्वारा भांगड़ नाला के सुंदरीकरण का प्रस्ताव रखा गया है, जिसे हर हाल में पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बैरिया नगर पंचायत के विकास के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंत्री ने बलिया और बैरिया क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का भी विस्तार से उल्लेख किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *