You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

width="500"

लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महोबा जनपद में दलित छात्रा के साथ हुए अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म एवं उसको सिगरेट से जलाना जैसे अमानवीय अत्याचार की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने 25 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय एवं बांसडीह, बेल्थरा, रसड़ा व बैरिया तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।


जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कठोरतम कार्रवाई, पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा तथा आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। उमाशंकर पाठक ने कहा कि आज प्रदेश में केवल सत्ता संरक्षित अपराधी ही खुलेआम अपराध कर रहे हैं। सरकार का इन अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कथन कि आज पूरा प्रदेश अपराध मुक्त है यह केवल जुमले बाजी का दावा है। कांग्रेस जनों ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं।


ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद सिंह, विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया, वीर बहादुर सिंह, संग्राम तिवारी, रेखा तिवारी, मदन यादव, नसीरुद्दीन, महाप्रसाद चौबे, सत्य प्रकाश उपाध्याय, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, अनुपमा सिंह, ऊषा सिंह, सुजीत पाठक, अवधेश ठाकुर, राजेन्द्र प्रसाद, लड्डू त्यागी, हीरा राम, अवधेश पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, संतोष चौबे, विवेक पाण्डेय विक्की, अहमद कमाल लड्डन, परशुराम, मकसूद अहमद आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *