Asarfi

Ballia : शिवपुर दियर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

width="500"

बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर में बिहार जाने वाली सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को दिन में करीब 3ः30 बजे सूचना मिली कि शिवपुर दियर क्षेत्र में सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।


पुलिस ने बताया कि शव को जानवरों द्वारा क्षत-विक्षत कर दिया गया था, जिससे महिला का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *