You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ट्रैफिक जवान पर शराबियों का हमला, भीड़ ने कार में की तोड़फोड़

width="500"

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथ चौधरी तिराहे पर रविवार को ट्रैफिक पुलिस के एक जवान पर कार सवार शराबियों ने हमला कर दिया। जवान द्वारा बीच सड़क से गाड़ी हटाने का अनुरोध करने पर कार सवारों ने अभद्रता करते हुए मारपीट का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर जवान को बचाया।


जानकारी के अनुसार चिलचिलाती धूप और हीट वेव के येलो अलर्ट के बीच ट्रैफिक पुलिस जवान पंचानन यादव ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान बीच सड़क पर खड़ी एक कार को हटाने के लिए उन्होंने कार सवार चार लोगों से अनुरोध किया। आरोप है कि इस पर कार सवार युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे।


ट्रैफिक जवान ने बताया कि आरोपियों ने उनका कॉलर पकड़ लिया और जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से मदद मांगी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी और एक युवक को कार से बाहर निकालकर उसकी पिटाई कर दी। ट्रैफिक जवान पंचानन यादव ने बताया कि जनता की मदद से उनकी जान बच सकी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *