
बलिया। ग्राम सभा सागरपाली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। सात दिवसीय, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा स्थान राम रुचि रामायण भारती इंटर कॉलेज कलश यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ तमसा तट पर कलश का जल भरी करते हुए कथा स्थल पर सभी लोग पहुंचे। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं और युवतियों ने सिर पर मंगल कलश धारण कर नगर भ्रमण किया।
पीले और लाल रंग के पारंपरिक पीतांबरी वस्त्रों में सजी महिलाओं के चलते पूरा मार्ग भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए। जिसमें बिजली यादव पूर्व प्रधान, अम्बरीश ओझा, हरि यादव, श्री राम, रोहित यादव, पप्पू गुप्ता, सुरजीत, गजेंद्र, राजा पासवान, मनीष, मोहित, सुरजीत, सोनू गुप्ता, संतोष यादव, रूपक सिंह, अदालत सिंह, पिंटू पासवान, रिंकू, रजनीश, सुमित आदि सहित समस्त ग्राम सभा के धर्मानुरागी जनता शामिल रही।

