
शिवदयाल पांडेय मनन,
बैरिया (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में तीव्र गति से विकास की गाड़ी दौड़ा रही है। बलिया जनपद में भी उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। आगे भी विकास कार्य का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बैरिया नगर पंचायत के विकास के लिए अपनी तरफ से और अपने सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया और बलिया और बैरिया में कराए गए विकास कार्यों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

परिवहन मंत्री रविवार को बैरिया में नगर पंचायत द्वारा एक करोड रुपए की अधिक लागत से पुनर्निमित भवन वातानुकूलित कंपोजिट विद्यालय के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि रविवार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बैरिया के कंपोजिट विद्यालय का पुनर्निर्माण देखकर मैं काफी खुश हूं। मेरा प्रयास होगा कि जनपद में अन्य जगह भी इसी तरह के परिषदीय विद्यालयों का निर्माण हो जिसमें गरीब परिवार के बच्चे भी स्मार्ट क्लासेस में वातानुकूलित वातावरण में पढ़ सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं शासन में भी बात करूंगा।

बताया कि बहुत बड़ा अंर्तप्रांतीय बस अड्डा शीघ्र बैरिया मे बनेगा। उन्होंने बैरिया नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी की सराहना की। वही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मन्टन का पीठ थपथपाया।
कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम मे बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राजसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री नारद राय, जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मौजूद मुक्तेश्वर सिंह, अरविंद सिंह सेंगर, सुशील पांडे, रत्नेश सिंह, तेज नारायण मिश्र आदि ने भी मंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने अंगवत्रम व फूलों का गुलदस्ता देकर अतिथियों का स्वागत किया।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने आगन्तुको के प्रति आभार प्रकाश किया। कार्यक्रम का संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में भोजपुरी के लोकगीत गायको द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रचंड गर्मी व लू के बावजूद कार्यक्रम में भारी भीड़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं कंपोजिट विद्यालय वातानुकूलित भवन का लोकार्पण परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया।

दो दर्जन से अधिक शिक्षक हुए सम्मानित
बैरिया। शिक्षा क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले दो दर्जन से अधिक परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों को पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज सभा सांसद नीरज शेखर ने अंगस्त्रम व फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया। कहा कि शिक्षक का स्थान भगवान से भी ऊपर होता है। अन्य शिक्षकों को भी इसी तरह से उल्लेखनीय कार्यकर्ता रहना चाहिए।
चिलचिलाती धूप में जमे रहे लोग
बैरिया। कंपोजिट विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में बैरिया विधानसभा के गांवों से हजारों महिला पुरुष सिर पर भगवा गमछा बांधे कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। भीड़ से अभिभूत भाजपा नेताओं ने चिलचिलाती गर्मी में लोगों के कार्यक्रम में आने पर उन्हें धन्यवाद व्यापित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मन्टन ने कार्यक्रम मे आये लोगो का स्वागत करते हुए कार्यक्रम एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

