Asarfi

Ballia : बालिका से प्रधानाध्यापक ने की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज

width="500"

सिकंदरपुर (बलिया)। प्राथमिक विद्यालय सिवानकला के प्रधानाध्यापक पर पांच वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़िता बालिका ने घर आकर अपनी मां को बताया कि प्रधानाध्यापक फैजुल्लाह अंसारी चॉकलेट देने के बहाने उसे स्कूल के बाथरूम में ले जाकर गलत काम किया। बालिका का कहना है कि यह घटना कई बार हो चुकी है। उसने यह भी बताया कि स्कूल की एक अन्य छात्रा के साथ भी प्रधानाध्यापक ने ऐसा ही कृत्य किया है।


बालिका की मां को जब यह आपबीती पता चली, तो उन्होंने तुरंत अपने पिता और अन्य परिजनों को सूचित किया। परिवार ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया और सिकन्दरपुर कोतवाली पहुंचकर बालिका के नाना ने लिखित तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया। पीड़िता बालिका से थाने में बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने अपनी आपबीती दोहराई। पुलिस ने प्रधानाध्यापक को तत्काल हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।


प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने बताया कि पीड़िता के नाना की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नवानगर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है दोष सिद्ध हो जाने के बाद प्रधानाध्यापक पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *