Asarfi

Ballia : आयुष्मान कार्ड निर्माण में सुस्ती पर डीएम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

width="500"

एक भी आयुष्मान कार्ड न बनाने वाले एएनएम व सीएचओ पर गिरी गाज, शोकॉज नोटिस के आदेश
बलिया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई, जिसमें लक्ष्य के मुकाबले बेहद धीमी प्रगति सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य 16,08,974 निर्धारित है, जबकि 25 नवंबर 2025 से 15 अप्रैल 2026 तक केवल 83,551 कार्ड ही बनाए जा सके हैं।


इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित एएनएम और सीएचओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से उन एएनएम खुशबू, नीतू राय, सावित्री राय और पूनम राय पर कड़ा रुख अपनाया गया, जिनके द्वारा एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित कर्मियों को तत्काल शोकाज नोटिस जारी किया जाए और आगे भी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हालांकि, बैठक में यह भी बताया गया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण में बलिया जनपद प्रदेश में छठे स्थान पर है। इसके बावजूद जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्य में तेजी लाने की अपील की।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएचओ सम्मानित
बैठक के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें मनियर की प्रिया सिंह (384 कार्ड), मुरली छपरा के मो. आसिम (376), रसड़ा की बबली (374), शशिकांत तिवारी (356), रेवती की पूर्णिमा सिंह (351), बैरिया की ज्योति खरवार (320), सोहांव के सूरज कांत सिंह (307), मनियर के सत्येंद्र वर्मा (304), प्रीति कनौजिया (302) और रेवती के अभिषेक (300) शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए अन्य कर्मचारियों को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी और कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में सीएमओ आनन्द कुमार, एसीएमओ पदमावती गौतम, आयुष्मान कार्ड के नोडल अधिकारी साकित बिहारी, चंद्रशेखर सिंह

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *