
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, समाजवादी चिंतक एवं लोहिया के शिष्य, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रखर वक्ता पंडित काशीनाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी, बलिया कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पंडित काशी नाथ मिश्र को स्मरण करते हुए जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि उनका जीवन अत्यंत सादगीपूर्ण एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। वे बलिया नगर विधानसभा के साथ-साथ बांसडीह विधानसभा का भी सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पंडित नारायण दत्त तिवारी, विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं श्रीपति मिश्र के मंत्रीमंडल में रहकर उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों का कुशलतापूर्वक संचालन किया। वे वास्तव में जनता के सच्चे सेवक थे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से सत्यप्रकाश उपाध्याय मुन्ना, संतोष चौबे, रुपेश चौबे, विजेंद्र पाण्डेय मुखिया, आरिफ खान, सुशील श्रीवास्तव, विवेक ओझा, मणिनाथ तिवारी, अबूल फैज, इस्लाह रहमान, रामेश्वर तिवारी, राहुल चौबे, यश मिश्रा बंटी, मयंक तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार स्वर्गीय पंडित काशी नाथ मिश्र के छोटे पुत्र विजय मिश्र द्वारा व्यक्त किया गया।

