You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया की वैभवी ने सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

width="500"

बलिया। लखनऊ में आयोजित सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बलिया की बेटी वैभवी सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। वैभवी की इस स्वर्णिम सफलता को देखते हुए राज्य स्तरीय चयन समिति ने नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयनित किया है।
श्रीराम कालोनी निवासी और जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह बिंटू की 11 वर्षीय बेटी वैभवी सिंह कोच अंबिका भारद्वाज और प्रशिक्षक उन्नति भारद्वाज की देखरेख में ब्रह्मस्थान मऊ में कराटे की बारीकियाँ सीख रही थी। लखनऊ में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में 40 किलो वर्ग में सातवीं कक्षा की छात्रा वैभवी सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया तो परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। पिता अवधेश सिंह ने कहा कि बेटी शुरू से ही होनहार है। अब इसका लक्ष्य राष्ट्रीय पदक जीतना है। क्योंकि उसकी लगन और मेहनत से ही राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *