
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के कुंवर जसाव निवासी गोलगप्पा कारोबारी राहुल कुमार व उसके भाई रोशन राजभर से साइबर ठगों ने करीब 10 हजार रुपए की ठगी किया। पीड़ित ने साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कुंवर जसांव गांव निवासी राहुल कुमार व भाई रोशन ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके फोन पर फोन आया कि आर्मी कैंप से बोल रहा हूं। आर्मी के कर्नल साहब का पार्टी है। पार्टी के लिए दो हजार गोलगप्पा की जरूरत है। गोलगप्पा कारोबारी राहुल ने कहा कि हजार गोलगप्पा का चार हजार रुपए लगेंगे। ठगों द्वारा कहा गया कि अगर क्वालिटी अच्छी होगी तो पांच रुपए बढ़ाकर 45 रुपए दूंगा।
गोलगप्पा कारोबारी ने 45 रुपए में गोलगप्पा बनाने के लिए तैयार हो गया। शुक्रवार को दोपहर में दो हजार गोलगप्पा व उसके सामग्री तैयार हो गया तो दोनों भाईयों उक्त नंबर पर फोन किया तो आनलाइन पैसा भेजने की बात कह ठगों ने पहले दो रुपया भेजा, उसके बाद भाईयों को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से लिंक पर क्लिक करवा कर दो बार में 10 हजार रुपया ट्रांसफर करवा लिया। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन किया जा रहा है।

