
बलिया। आरके मिशन स्कूल सागरपाली बलिया के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई के घोषित परीक्षा परिणाम में सत प्रतिशत सफलता प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। रिजवाना परवीन ने 94.5 प्रतिशत, आदर्श कुमार 94, अरमान खान 94, अनामिका चौबे 93, सृष्टि पांडे 93, कीर्ति सिंह 91.5, आराध्या मिश्रा 90.5, राधा पांडे 90.2 और मुकेश यादव ने 90.02 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए प्रत्येक छात्र को 2100 रुपए उपहार स्वरूप भेंट किए एवं माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रबंधक ने कहा कि सफलता सीधे तौर पर मेहनत पर निर्भर करती है। क्ष्य प्राप्त करने के लिए अनवरत प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता की शुरुआत ही मेहनत और लगन से होती है और सफलता प्राप्त करने का सबसे बड़ा साधन है परिश्रम। परिश्रम ऐसी शक्ति है जो कठिनाइयों को अवसर में बदल देती है।
विद्यालय के शिक्षक राकेश चौबे, संतोष सिंह, सुनीता ज्योति, राजीव सिंह, संध्या सिंह, प्रशांत मौर्य, धर्मेंद्र वर्मा, अंजनी सिंह, नईम अंसारी ,राजीव पांडेय, क्षितिज श्रीवास्तव और स्वाति श्रीवास्तव आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए बधाइयां दी।

