You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Baliia : कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल की श्रेया सिंह 98 प्रतिशत के साथ जिला टॉपर

width="500"

बलिया। कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल, सीसवार की छात्रा श्रेया सिंह ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया।
इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

टॉपर्स में श्रेया सिंह (98 प्रतिशत), सिदरा अंसारी (96.4 प्रतिशत), मनमोहन (96 प्रतिशत), रोहन (94 प्रतिशत), रुद्र प्रताप (94 प्रतिशत), सुमित भारद्वाज (94 प्रतिशत), सुप्रिया सोनी (92 प्रतिशत), पार्थ सिंह (92 प्रतिशत), शौर्य प्रताप मिश्रा (92 प्रतिशत), सुमित यादव (90 प्रतिशत), शांभवी सेठ (90 प्रतिशत) और अनुज पांडेय (90 प्रतिशत) शामिल रहे।


विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.पी. पांडेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, रीता सिंह, निदेशक अंशुमान सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *