Asarfi

Ballia : श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, 35 हजार भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

width="500"

हरेराम यादव,
​मझौंवा (बलिया)।
गंगापुर हुकुम छपरा कालीमंदिर महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम, के तत्वावधान में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य गंगा महाआरती और विशाल भंडारे के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ​यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात आयोजित भव्य भंडारे में लगभग 35 – 40 हजार श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिसमें स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की।


​गुरुकुलम के संस्थापक आचार्य मोहित पाठक ने अपने संबोधन में एक विशेष और विस्मयकारी घटना का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ​ष्पिछले तीन वर्षों से यह अद्भुत संयोग देखने को मिल रहा है कि ठीक भंडारे के दिन मां गंगा के जलस्तर में स्वतः वृद्धि हो जाती है। यह साक्षात ईश्वरीय संकेत और मां गंगा की असीम कृपा है कि वे स्वयं उत्सव की साक्षी बनती हैं।


​लोक कल्याण की कामना और आभार ​आचार्य जी ने लोक कल्याणार्थ भगवान श्री लक्ष्मी नारायण से प्रार्थना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों, सेवादारों और उपस्थित जनसमुदाय का हृदय से आभार व्यक्त किया। जिसमें पुलिस प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग रहा। जबकि गंगा आरती से एक घंटा पहले हल्दी थानाध्यक्ष राजु राव व चौकी इंचार्ज रामगढ़ अपने दल बल के साथ घाटों पर चौकन्ना देर रात्री के बाद क्षेत्रों में सहयोग रहता था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *