Asarfi

Ballia : बलिया में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, टोकन व्यवस्था से सीमित राहत

width="500"

बलिया। जिले में रसोई गैस की किल्लत दूर कराने के लिए उपभोक्ताओं को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। गैस एजेंसियों पर अब कतार में खड़े लोगों को टोकन दिया जा रहा है, लेकिन वितरण के समय केवल 100 से 150 उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर मिल पा रहा है। ऐसे में टोकन से अधिक संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।


स्थिति यह है कि गैस सिलिंडर पाने के लिए लोग आधी रात से ही लाइन में लग जा रहे हैं। उपभोक्ता विकास कुमार का कहना है कि रोजमर्रा के काम छोड़कर गैस की व्यवस्था में लगना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। वहीं अनूप कुमार ने बताया कि टोकन मिलने के बावजूद लंबी कतार के कारण उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका और वापस लौटना पड़ा।


एजेंसी संचालक अभिज्ञान तिवारी ने बताया कि टोकन व्यवस्था लागू करने से उपभोक्ताओं को यह जानकारी मिल जाती है कि गोदाम में कितने सिलिंडर उपलब्ध हैं। इससे अनावश्यक भीड़ कम होगी और कर्मचारियों को भी वितरण में सुविधा मिलती है।
उधर, जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने दावा किया कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और एजेंसियों पर नियमित रूप से आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही 20 प्रतिशत कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी, जिससे स्थिति और बेहतर होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *