
रोशन जायसवाल,
बलिया। योगी सरकार में उर्जा मंत्री एके शर्मा का आदेश जिले में हवा हवाई साबित हो रहा है। जहां एक तरफ सरकार हर घर व दुकानों पर स्मार्ट मीटर लगाने का आदेश जारी किया, उस आदेश के अनुरूप बलिया में 30 प्रतिशत ही स्मार्ट मीटर लगाए गए। जबकि 70 प्रतिशत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के घर पर नहीं लग पाया। जो पुराने मीटर वाले है तथा जो बिना कनेक्शन धारक है जो गलत तरीके से बिजली का प्रयोग करते है वे मुस्कुराते हुए देखे जा रहे है और जो कनेक्शन वाले है वे परेशान होकर बिजली विभाग अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे है।

जब स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में मर्ज कर दिया गया है अधिकतर लोगों की बिजली गुल हो जा रही है, लोग दुकान व घर छोड़कर लाइन मे खड़े होकर बिल का भुगतान कर रहे है और यह भी जानकारी कर रहे है कि आखिर बिजली कटी कैसे। वहीं बिजली विभाग बिजली चोरी पर रोक लगाने में असफल साबित हो रहा है। आज भी गांवो और शहर में अधिकतर जगहों पर बिना कनेक्शन लिए लोग बिजली का प्रयोग कर रहे है। वहां सरकार व प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है और सही लोग पीछे जा रहे है।

