Asarfi

Ballia : ससुराल में गहने समेटकर प्रेमी संग भागी प्रेमिका, 19 दिन पहले हुआ था विवाह

width="500"

बैरिया (बलिया)। ताज्जूब कर देने वाली घटना प्रकाश मे आयी है। शादी के 19वें दिन नव विवाहिता ससुराल से सोना चांदी के आभूषणों को समेट कर मायके से आए प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पति ने विवाहिता के प्रेमी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के दबाव पर नव विवाहिता थाने पहुंच गयी। कहा कि साहब मैं बालिग हूं। अपनी मर्जी से गई थी। अपने प्रेमी के साथ ही रहुंगी। फिलहाल प्रेमी फरार है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के पिता को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है।


घटना बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव की है। जहां के एक युवक की शादी सुरेमनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में विगत 19 फरवरी को 2026 को हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के 19 दिन बाद दस मार्च को विवाहिता के मायके का ही उसका कथित प्रेमी राहुल सिंह शाम चार बजे विवाहिता के ससुराल पहुंचा। जहां उसके मायके का होना बताकर कमरे में उससे मिलने गया। घर के लोग अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच विवाहिता ने घर का सारा आभूषण समेटकर मौका पाकर उक्त युवक के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर फरार हो गई।


घर के लोग उसे बाइक पर जाते हुए देखा अभी परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक नव विवाहिता को लेकर ससुरालयों के आंखों से ओझल हो गया। घटना की सूचना नव विवाहिता के पति द्वारा मायका पक्ष के लोगों को दिया गया। जहां नव विवाहिता के पिता ने गांव के ही युवक राहुल सिंह का नाम बताया, कहा कि वही मेरी बेटी को भगा सकता है। इसके बाद पति ने बैरिया थाने में उक्त युवक पर पत्नी का अपहरण करने का तहरीर दिया। जिसके क्रम में 11 मार्च को राहुल सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला पुलिस ने दर्ज किया।
शनिवार की सुबह पुलिस के दबाव के बाद नव विवाहिता बैरिया थाने पहुंची, और बताया कि मैं अपनी मर्जी से राहुल के साथ गई थी। मैं उससे प्रेम करती हूं, और उसके साथ ही रहुंगी।

फरार प्रेमी का पुलिस कर रही इंतजार
उधर पुलिस ने नव विवाहिता से अपने प्रेमी को थाने पर बुलाने के लिए कहा है, किंतु समाचार लिखे जाने तक कथित प्रेमी राहुल थाने नहीं पहुंचा था। पुलिस उसके थाने पहुंचने का इंतजार कर रही है। इस बाबत पूछने पर प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि नव विवाहिता बालिग है। राहुल के पिता को थाने बुलाया गया है। प्रेमी के आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *