You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia तस्करी के लिये बिहार जा रही 52 हजार की शराब अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

width="500"

शिवदयाल पांडेय मनन,
बैरिया (बलिया)।
बैरिया पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बैरिया तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक टोयोटा कार से लगभग 52,000 रुपये मूल्य की साढ़े नौ पेटी 82.08 लीटर ऑफिसर चॉइस अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसे तस्कर बिहार तस्करी के लिए ले जा रहे थे। इस मामले में चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।


प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह और उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बैरिया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दया छपरा की ओर से एक सिल्वर रंग की टोयोटा कार आ रही है जिसमें बिहार में तस्करी करने के लिए अवैध शराब ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार का इंतजार किया और जैसे ही कार दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोककर जांच किया और चार तस्करो को हिरासत में ले लिया। कार में सवार रोहित कुमार सिंह निवासी चतरा जिला सारण बिहार, नीरज कुमार गुप्ता निवासी मांझी जिला सारण बिहार, अमित यादव निवासी टडवा कोजिया जिला सारण बिहार व रामकरण कश्यप निवासी सूरजपुरा थाना सुखपुरा बलिया को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने टोयोटा इटियोस कार की तलाशी ली। शराब की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 52,000 रुपये बताई जा रही है। बैरिया पुलिस ने मामले में में अपराध संख्या 87/26 धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले में पूछने पर प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि साढ़े नौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। संबंधित तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार को जब्त कर लिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *