You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : रेलिंग विहीन पुलिया के नीचे लटकी श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो, बाल-बाल बचे लोग

width="500"

बलिया। रतसड़ गड़वार मार्ग के सिकरिया मोड़ के पास घना कोहरा के चलते रेलिंग विहीन नहर की पुलिया से श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो पानी भरे नहर में पलटने से बच गई और एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। रविवार को तड़के सुबह क्षेत्र के जगदरा गांव से स्कार्पियो से 6 महिलाओं सहित एक पुरुष मौनी अमावस्या पर्व पर बक्सर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। स्कॉर्पियो को मोड़ते समय पुलिया के रेलिंग पर ही स्कॉर्पियो चढ़ गई। कुहासे एवं गहरा धुंध के चलते स्कार्पियो की गति धीमी थी जिसकी वजह से बड़ा हादसा होते होते बच गया। अगर गाड़ी का रफ्तार तेज होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।


गौरतलब है कि इस चौराहे के पास स्थित पुलिया सड़क को चौड़ीकरण के तहत उंचा कर दिया गया और जब दोबारा सड़क को पिच किया गया तो पुलिया मार्ग के बराबर हो गया और पुल और सड़क समानांतर हो गया जिस के चलते यह पुल दुर्घटना को दावत देती रहती है। क्षेत्रीय लोग संबंधित विभाग से पुलिया की रेलिंग बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे है लेकिन विभाग उदासीन बना हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *