You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जमुनाराम पीजी कालेज का जलवा: जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल पाने वाले हुए सम्मानित

width="500"

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय चितबड़ागांव के छात्र/ छात्राओं ने सबसे अधिक गोल्ड मेडल राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा प्राप्त किया एवं टॉप टेन में भी अपना स्थान बनाया। एमएड की छात्रा कोमल कुमारी (गोल्ड मेडल) एवं टॉप टेन के क्रम में आशुतोष कुमार, शुभम तिवारी, पूजा सिंह, सुष्मिता कुमारी, कुमारी रेखा (एमएड) इसी क्रम में बीएड नाज़नीन बानो (गोल्ड मेडल), एमए गृह विज्ञान (आहार एवं पोषण विज्ञान) कुमारी कशक परवीन (गोल्ड मेडल), पूजा सिंह, सुधा यादव, स्नेह लता सिंह,ज्योति यादव टॉप टेन में। गृहविज्ञान (मानव विकास) अंशिका यादव (गोल्ड मेडल), बीए एकता पांडे, शिवानी गुप्ता, रिया गुप्ता रहीं।


जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली उपरोक्त छात्र/ छात्राओं के सम्मान में सोमवार को महाविद्यालय के प्रबंध कमेटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद एवं प्रबंध निदेशक ई. तुषार नन्द के द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत वैष्णवी मिश्रा द्वारा किया गया। प्रबंधक एवं प्राचार्य द्वारा बच्चों को मेडल एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त एवं संचालन संयुक्त रुप से बृजेश गुप्ता व आरती पांडेय ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *