You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ​शिक्षक दिवस पर मंगल पांडेय विचार मंच ने बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षकों को घर जाकर किया सम्मानित

width="500"

​बलिया। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर मंगल पांडेय विचार मंच के सदस्यों ने एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल करते हुए क्षेत्र के अति बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षकों के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। मंच के प्रतिनिधियों ने गुरुजनों को माल्यार्पण करने के साथ ही स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम भेंट कर भावभीनी वंदना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


​इस अवसर पर मंगल पांडेय विचार मंच के सदस्यों ने अपने गुरुजन गोपालजी शर्मा, कमला शंकर ओझा, अवध बिहारी चौबे, श्रीकांत चौबे एवं लाल बच्चन ठाकुर के घर-घर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा। वर्षों बाद अपने पढ़ाए हुए शिष्यों को अपने बीच पाकर बुजुर्ग शिक्षक अत्यंत भावुक हो उठे और उन्होंने अपने शिष्यों को सहर्ष दिल खोलकर आशीर्वाद दिया।


​कार्यक्रम के दौरान सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध अटूट तथा जीवन पर्यंत चलने वाला होता है। गुरु द्वारा दिखाई गई राह और दिए गए संस्कार ही जीवन के हर मोड़ पर प्रकाश स्तंभ की भांति हमारा मार्गदर्शन करते हैं। आज समाज का प्रत्येक व्यक्ति यदि सफलता के शिखर पर है, तो उसमें शिक्षकों का अतुलनीय योगदान है। इसलिए हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम समय-समय पर अपने बुजुर्ग शिक्षकों का पुरसा हाल लेते रहें।


​इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश पाठक, रणजीत सिंह, अरुणेश पाठक, शंकर प्रसाद चौरसिया, रामजी गिरी एवं मुमताज शाह सहित विचार मंच के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में समाज से अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव बनाए रखने की अपील की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *