You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : खेल को लेकर विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में

width="500"

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र में खेल को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को हल्दी थाना क्षेत्र के अभिषेक यादव पुत्र सुदर्शन यादव, निवासी पश्चिम टोला, और नसीम पुत्र नियामुद्दीन, निवासी पांडेय टोला, के बीच मैदान में खेलने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन लौटते समय यह विवाद फिर से बढ़ गया।


बताया जा रहा है कि शाम रास्ते में नसीम ने अभिषेक यादव पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अभिषेक की पीठ में गंभीर चोट आई और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल सदर अस्पताल बलिया पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही हल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और किसी प्रकार की तनावपूर्ण स्थिति नहीं है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *