Asarfi

Ballia : बलिया में बास्केटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, ईगल वॉरियर बनी विजेता

width="500"

बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बास्केटबॉल 3×3 टूर्नामेंट का सफल समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया, जहां खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि अभय महापात्रा एवं आजमगढ़ मंडल योगा कोऑर्डिनेटर राजू खान रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में ऑफिशियल्स के रूप में राजेश कुमार, राहुल वर्मा, अंकित वर्मा, हर्षित राय, तनय सिंह और विक्की ने अहम भूमिका निभाई।
फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें ईगल वॉरियर टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। लायन किंग टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बीयर बॉलर टीम तीसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बड़े स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने का आश्वासन दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *