You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

लव मैरिज के छह माह बाद युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा यह वजह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी के बदोसराय इलाके के खोर गांव में छह माह पहले लव मैरिज करने वाले एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक ने सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए पत्नी के परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
सुधीर कुमार (25 वर्ष) का शव गुरुवार को गांव के बाहर एक पेड़ में लगे फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला। उसमें सुधीर ने लिखा कि वह एक युवती से प्यार करता था। छह माह पहले सुधीर ने कोर्ट मैरिज की थी। आरोप लगाया कि युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हो गए। सुधीर ने लिखा कि युवती के परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया। छानबीन में पता चला कि सुसाइड से पहले सुधीर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शादी का प्रमाण पत्र और शादी की फोटो भी पोस्ट की थी। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *