You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी समेत छह एमएलए ने ली मंत्री पद की शपथ

width="500"

यूपी: कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और अलीगढ़ के खैर से विधायक सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली।
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। यूपी कैबिनेट में छह मंत्री बने दो का प्रमोशन हुआ है।


यूपी के कैबिनेट विस्तार पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, “यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की एक नेक पहल है। सामाजिक संतुलन बनाए रखने और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विचार को आगे बढ़ाने के लिए ताकि समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जा सके, हमारी सरकार कैबिनेट का विस्तार कर रही है, अखिलेश यादव ईवीएम को खत्म करने पर अड़े हुए हैं, और ईवीएम उन्हें और इंडी गठबंधन को खत्म कर रहा है। उनके इन कदमों का नतीजा समाजवादी पार्टी के विनाश के रूप में सामने आएगा, भाजपा 2027 के यूपी चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी, और समाजवादी पार्टी एक बार फिर बुरी तरह से हार जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *