You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : लायंस क्लब बलिया सोसायटी के अध्यक्ष बने करण सरावगी

width="500"

बलिया। लायंस क्लब बलिया सोसायटी के सत्र 2026-27 के लिए करण सरावगी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके चयन पर क्लब के सदस्यों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण सरावगी ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा, नेतृत्व और समाज कल्याण के प्रति समर्पित संकल्प है। उन्होंने कहा कि वह सभी सदस्यों के सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा लायनिज्म की भावना को निष्ठा, ईमानदारी और एकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


उन्होंने कहा, “नेतृत्व का सही माप उन जीवनों से होता है, जिन्हें हम प्रेरित करते हैं और उस बदलाव से जो हम समाज में लाते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के विश्वास और सहयोग से संस्था सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी और समाज के प्रति अपने दायित्वों को और मजबूती से निभाएगी। इस दौरान सृजन गर्ग को सचिव, अभिनंदन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, आर्किटेक्ट अंशुल अग्रवाल को प्रथम उपाध्यक्ष तथा वंशज सहगल को द्वितीय उपाध्यक्ष चुना गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *