You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

ballia : खेलने के दौरान सोखता मे गिरकर तीन वर्षीय मासूम की मौत

width="500"

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के दोपही गांव में रविवार की शाम खेलते-खेलते तीन वर्षीय मासूम आर्यन उर्फ लड्डू दरवाजे पर बने सोखता में गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
जागरण के अनुसार दोपही गांव निवासी पिंटू ठाकुर का तीन वर्षीय पुत्र लड्डू घर के सामने खेल रहा था। खेलते समय वह अचानक वह दरवाजे पर बने सोखता में गिर गया। इस घटना से अनजान परिजनों ने उसे आस-पास खोज शुरु कर दी। काफी देर तक जब आर्यन का पता नहीं चला तो शंका के आधार पर सोखता में घुस कर देखा गया तो उसी में वह अचेतावस्था में था। आज ही सोखता की सफाई करने के लिए उसका ढक्कन हटाया गया था।

परिवारजनों ने उसे बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।यह सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
मृतक दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि उसके पिता दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *