You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : लहंगा न खरीदने से नाराज थी किशोरी, फांसी लगाकर दी जान

width="500"

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही ग्राम में गुरुवार की रात एक किशोरी ने परिजनों द्वारा छठ पर लहंगा नहीं बनवाये जाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। गांव के सुदर्शन राम की 13 वर्षीय पुत्री नीलम कई दिनों से माता से लहंगा बनवाने की जिद कर रही थी। उसके पिता कहीं बाहर नौकरी करते हैं।

अर्थाभाव के कारण परिजन लहंगा नहीं बनवा सके। गुरुवार की शाम छठ पूजा हेतु घर के महिला व पुरुष सदस्यों के साथ नीलम भी छठ घाट पर गई थी। लोग पूजा कर रहे थे उसी में पेट दर्द का बहाना बना कर वह घर चली आई। घर पर कोई नहीं था। उसके दादा नंदलाल भी डेरा पर थे। इसी बीच उसने फांसी लगा लिया। शाम को छठ घाट से लौटने पर घर के सदस्य उसे फांसी के फंदे झूलते देख किंकर्तव्यविमूढ़ हो गये। आनन फानन में परिजन उसे फांसी के फंदे से उतारे तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर सुखपुरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *