You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : वेतन की मांग को लेकर शिक्षक कर्मचारियों ने डीआईओएस को घेरा

width="500"

रोशन जायसवाल
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षक कर्मचारियों ने एक जुटता का प्रदर्शन करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्रनाथ गुप्ता का घेराव करते हुए वेतन भुगतान की मांग की। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, आनन्द मोहन सिंह, डॉ. अरविन्द्र राय, गौरी शंकर सिंह, कृष्णपाल सिंह ने डीआईओएस से वार्ता की और वेतन भुगतान से सम्बन्धित मामलों को अवगत कराया और यथा शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्रनाथ गुप्ता ने कहा कि हमारी कोशिश होगी की जल्द से जल्द मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई करेंगे, जो सही होगा उस पर विचार करेंगें। करीब एक घण्टे तक शिक्षक कर्मचारियों से डीआईओएस से वार्ता होती रही। इस अवसर पर प्रकाश पाल, असलम अंसारी, मनीष पाण्डेय, शिवमंगल सिंह, श्यामकेस, रिशु जायसवाल, सत्यम, कर्ण प्रताप, भानतनु सिंह, सत्येन्द्र, अभय कुमार, गौतम दूबे, अभिषेक तिवारी, अरूण वर्मा, चन्द्रमा, मुकुन्द, विनय सिंह, सुमित कुमार, अनुज कुमार, अरविन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *