Asarfi

Ballia : सड़क दुर्घटना में छात्र घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

width="500"

शिवानंद जायसवाल वागले,
रसड़ा (बलिया)।
क्षेत्र में रेखहां गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में छात्र के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। इस घटना से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
घायल छात्र की पहचान 12 वर्षीय आशीष राजभर के रूप में हुई है, जो मनोज राजभर का पुत्र और कक्षा 6 का छात्र है। परिजनों के अनुसार, आशीष सड़क पर किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रधानाध्यापक और अन्य कर्मचारी समय पर विद्यालय नहीं आते और बच्चों की देखरेख में ढिलाई बरतते हैं, जिसके कारण बच्चा सड़क पर चला गया और दुर्घटना का शिकार हुआ।
सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों की काफी मशक्कत और समझाइश के बाद लगभग एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया जा सका। उन्होंने घायल छात्र का निःशुल्क उपचार कराने और संबंधित वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, विद्यालय की कार्यप्रणाली और लगाए गए आरोपों की जांच कराने की भी बात कही गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि प्रशासन की पहल के बाद स्थिति सामान्य हो गई है। मौके पर फिलहाल पीएससी तैनात है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *