You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में बनेगा मुख्यमंत्री माडल कम्पोजिट विद्यालय

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय प्राइमरी से कक्षा 12 तक बहुत जल्द बनकर तैयार होगा। योगी सरकार ने लगभग 24 से 30 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। यह विद्यालय राजकीय इंटर कालेज के पिछले छोर पर होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 7.2 एकड़ के क्षेत्रफल में विद्यालय बनेगा।

इसमें मिनी स्टेडियम भी होगा। लगभग 24 से 30 करोड़ रूपये खर्च होंगे। विद्यालय में 100 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। मुख्यमंत्री की यह परियोजना सबसे बड़ी परियोजना है। वही दूसरी तरफ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को बधाईयां मिल रही है। विद्यालय के बनने से प्राइवेट स्कूलों में दाखिल लेने वालों की संख्या कम होगी। क्योंकि प्राइवेट स्कूलों से बेहतर मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *