Asarfi

Ballia : उपेंद्र के बाद संग्राम बने फेफना में चर्चा का विषय

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
फेफना विधानसभा क्षेत्र में वैसे तो कई दावेदार क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे है। लेकिन इन दिनों पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी व मौजूदा विधायक संग्राम यादव का क्षेत्र में चर्चा जबरदस्त है। 22 मार्च को उपेंद्र तिवारी ने पदयात्रा का समापन किया। वहीं विधायक संग्राम यादव ने होली व ईद मिलन किया।


दोनों कार्यक्रम इन दिनों चर्चाओं में है। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने आपका नेता आपके द्वार कार्यक्रम के तहत तीन माह तक फेफना विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। उसके बाद 22 मार्च को नगर पंचायत चितबड़ागांव के रामलीला मैदान में पदयात्रा का समापन समारोह का आयोजन किया। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उसके दो दिन बाद 24 मार्च को सपा जिलाध्यक्ष व विधायक संग्राम यादव ने ईद और होली मिलन गड़वार रोड स्थित बलेजी में किया। संग्राम यादव ने भी सत्ता को चुनौती देते हुए इस आयोजन में पूरी ताकत लगाई थी और सफल भी रहे।


भाजपा और सपा के नेताओं ने भी इस आयोजन को सफलता की सीढ़ी तक पहुंचाई। जहां भाजपा के मंच पर विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, सुरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष चितबड़ागांव अमरजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे। वहीं सपा विधायक संग्राम यादव के ईद और होली मिलन में सांसद सनातन पांडेय, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व विधायक मंजू सिंह, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, मोहम्मदाबाद के विधायक मोनू अंसारी, सहतवार नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह गुड्डू, सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *