You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : छुट्टी पर घर लौट रहे एसएसबी जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

width="500"

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हैदरपुर गांव निवासी एसएसबी जवान सतेंद्र कुमार यादव (30) की शनिवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा देवरिया जनपद के मइल थाना क्षेत्र के मइल चौराहे पर हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को रौंद दिया।
जानकारी के अनुसार, सतेंद्र कुमार यादव एसएसबी के क्षेत्रीय मुख्यालय गोरखपुर में मुख्य आरक्षी (संचार) के पद पर तैनात थे। वे छुट्टी पर अपने घर आ रहे थे। सुबह गोरखपुर से बाइक से लौटते समय मइल चौराहे के पास यह हादसा हुआ। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मइल पुलिस ने उनके परिचय पत्र से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
मृतक जवान मई 2014 में एसएसबी में भर्ती हुए थे। उनकी शादी हो चुकी है और वे दो बच्चों के पिता थे। बेटी सृष्टि (6 वर्ष) और बेटा रुद्रांश (8 माह)। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता राम बालक यादव, माता लालसा देवी और पत्नी रमिता यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना की जानकारी मिलते ही सन्नाटा छा गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *