You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ग्राम प्रधान के चुनाव के लिये छह उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

width="500"

अजय पंडित,
दोकटी (बलिया)।
विकास खंड मुरली छपरा के आराजी माफी बाल गोविंद उपाध्याय( बाबू के शिवपुर) के ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए छः मैदान में उतरे। इसके लिए जिलाधिकारी के द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को आठ लोगों ने फॉर्म खरीदा उसमे से छः लोग ग्राम प्रधान के लिए अपनी दावेदारी के लिए फार्म भरा।

ग्राम प्रधानी के चुनाव के लिए पूर्व प्रधान विजय बहादुर सिंह के पुत्रवधू सुनीता देवी, रेनू सिंह, ददन सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र बहादुर सिंह एवं संजय सिंह ने फॉर्म भरा। निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आठ लोगों ने फॉर्म खरीदा था लेकिन मात्र छः लोगो ने फॉर्म जमा किया। बताया कि फार्म का जांच दस फरवरी को फार्म वापसी की तिथि 11 फरवरी और उसी दिन चिन्ह आवंटित किया जाएगा। मतदान उन्नीस फरवरी को संपन्न होगा।
बतादे कि उक्त पंचायत के ग्राम प्रधान विजय बहादुर सिंह का निधन करीब चार माह पहले हो गया था जिसके चलते उप चुनाव हो रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *