You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री विष्णु महायज्ञ, शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

width="500"

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के छितौनी स्थित श्री छितेश्वर नाथ शिव मंदिर से सोमवार को श्री विष्णु महायज्ञ के लिए कलश यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य आचार्य श्री राधेश्याम जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से हुआ। यज्ञ के यज्ञाधिश श्री श्री 108 भानदेव दास जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य कलश पूजन कर यात्रा को प्रस्थान कराया।


सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए भक्ति गीतों और जयघोषों के साथ चल रही थीं। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर छाता, बांसडीह रोड, रोहुआ, सोनवानी, हल्दी, रामगढ़ होते हुए पवित्र गंगा तट तक पहुंची, जहां कलशों में पूजा पाठ के बाद जल भरने का कार्यक्रम हुआ। यात्रा के मार्ग में भक्तों ने पुष्प वर्षा और जलपान की व्यवस्था की।

चारों ओर हरि नाम संकीर्तन और जय श्री विष्णु भगवान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया। वहीं श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान समाजसेवी योगेश्वर सिंह अपने समर्थकों के साथ यज्ञ स्थल और आयोजन के बारे में विधिवत जानकारी प्राप्त की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *