You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : शहर की सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे!

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
ओक्डेनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में 17 बैंक, लगभग 40 आभूषणों की दुकान, 14 होटल, लगभग 10 स्कूल, एक धर्मशाला और टाउन हाल मैदान है। धर्मशाला और टाउन हाल मैदान में शादी का आयोजन होता है। इसके अलावा छोटे बड़े मंदिर है। वहीं तीन मस्जिदें जिसमें विशुनीपुर, गुदरी बाजार और जंगे अली मोहल्ला में है।

पूरे पुलिस चौकी क्षेत्र में दो सब इंस्पेक्टर, दो दीवान और सात सिपाही कार्यरत है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था कैसे मुकम्मल होगा। प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस प्रशासन का सीसीटीवी कैमरा नहीं बल्कि दुकानदारों ने अपने दुकानों के सामने ही सीसीटीवी कैमरा लगाया है। कुछ ऐसे भी दुकानदार है जिन्होंने अपने दुकान के सामने कोई कैमरा नहीं लगाया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को हर प्रमुख जगहों पर अपना कैमरा लगाना चाहिए। ताकि बाजार में आने जाने वाले लोग सुरक्षित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *